जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के सहकारिता राज्यमंत्री अजय सिंह किलक ने कहा कि राज्य के सहकारी भूमि विकास बैंकों के विभिन्न संवर्ग के 156 पदों पर भर्ती की स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अपेक्स बैंक और केन्द्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न संवर्ग के 813 पदों की भर्ती की गई है।
जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के सहकारिता राज्यमंत्री अजय सिंह किलक ने कहा कि राज्य के सहकारी भूमि विकास बैंकों के विभिन्न संवर्ग के 156 पदों पर भर्ती की स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले अपेक्स बैंक और केन्द्रीय सहकारी बैंकों में विभिन्न संवर्ग के 813 पदों की भर्ती की गई है।
किलक ने बताया कि पिछले दिनों प्रमुख शासन सचिव सहकारिता दीपक उप्रेती और रजिस्ट्रार डॉ. आर. वेंकटेश्वरन के साथ उच्चस्तरीय बैठक में भूमि विकास बैंकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि भूमि विकास बैंकों के रिक्त पदों को भरने के लिए भी राइसम को नोडल संस्था बनाया गया है और इसके लिए आईबीपीएस के माध्यम से भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। अजय सिंह किलक ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
सहकारिता के प्रमुख शासन सचिव दीपक उप्रेती ने बताया कि भूमि विकास बैंकों के अधिकारी संवर्ग के 77 एवं कर्मचारी संवर्ग के 79 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही राइसम द्वारा भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार डॉ. आर. वेंकटेश्वरन ने बताया कि सहकारी भूमि विकास बैंकों में वर्षोँ से कार्मिकों के पद रिक्त होने के कारण बैंकों का कार्य प्रभावित हो रहा था। उन्होंने बताया कि भूमि विकास बैंकों के लिए वर्षो बाद भर्ती होगी।
वेंकटेश्वरन ने बताया कि राइसम के माध्यम से यह भर्ती परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के तहत प्रतिष्ठित संस्थान आईबीपीएस के माध्यम से करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही अपेक्स बैंक व केन्द्रीय सहकारी बैंकों के विभिन्न संवर्ग के 813 पदों के लिए राइसम द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की है।
उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों के लिए युवाओं में क्रेज है और इसी का परिणाम है कि पिछले दिनों आयोजित भर्ती परीक्षा में एक लाख से भी अधिक युवाओं ने आवेदन किया था।
dharmpath.com dharmpath