राजस्थान में करमुक्त होगी ‘पैडमैन’

जयपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सामाजिक संदेश देने वाली अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘पैडमैन’ राजस्थान में करमुक्त होगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

नौ फरवरी को रिलीज हुई ‘पैडमैन’ में राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मुख्यमंत्री आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा उनका अभिनंदन करने के लिए आयोजित समारोह में बोल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493