राजस्थान में कांग्रेस आगे, मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। भाजपा शासित राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती रुझानों के मुताबिक, तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) कांग्रेस से आगे है।

मध्य प्रदेश में 18 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दोनों प्रमुख पार्टियां नौ-नौ सीटों पर आगे हैं।

राजस्थान में कांग्रेस के उम्मीदवार 34 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने विरोधियों से आगे हैं।

टीआरएस तेलंगाना में 28 सीटों पर आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493