राजस्थान में कांग्रेस, भाजपा दोनों के जीत के दावे

जयपुर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल में भले ही कांग्रेस की स्पष्ट जीत बताई गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि उसे राज्य में सत्ता में बने रहने का पूरा भरोसा है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा मुख्यालय में एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को मीडिया से कहा, “भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी और किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को इस बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।”

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी समान रूप से जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वह भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक भी हैं।

उन्होंने कहा, “एक्जिट पोल इसके पहले भी कई बार विफल साबित हुए हैं।”

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट भी मानते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है।

भाजपा छोड़कर अपनी पार्टी भारत वाहिनी बना चुके छह बार के विधायक, घनश्याम तिवारी ने कहा, “हमें भरोसा है कि भाजपा चुनाव हार जाएगी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493