राजस्थान में जोर शोर से तैयारी शुरू, 3 सितंबर को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह

Amit Shah in Rajasthan : राजस्थान में 3 दिसंबर को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह। बता दें केन्द्रीय मंत्री व भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान प्रभारी जोशी ने डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम पर भाजपा की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर 4 जिलो के भाजपा नेताओं की बैठक ली। बैठक में प्रभारी जोशी ने तैयारियों व रोड मेप पर चर्चा की। 3 सितम्बर को बेणेश्वर धाम से भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रस्तावित है। वही गृह मंत्री अमित शाह द्वारा परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ करेंगे।

इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं को परिवर्तन यात्रा को सफल बनाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया। इस मौके पर प्रभारी जोशी ने बताया की भाजपा की ओर से प्रदेश में चार जगहों से निकाले जाने वाली परिवर्तन यात्रा के तहत दूसरी यात्रा 3 सितम्बर को बेणेश्वर धाम से शुरू होगी। जिसका शुभारम्भ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वही बेणेश्वर धाम से निकाली जाने वाली यात्रा प्रदेश के 11 जिलो की 52 विधानसभा क्षेत्रो से गुजरेगी। वही 19 दिन बाद कोटा में यात्रा का समापन होगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493