राजस्थान में ट्रक-जीप की टक्कर, 17 मरे (लीड-2)

जयपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार को यात्रियों से खचाखच भरी एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे जीप में सवार 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में तीन महिलाएं हैं।

यह दुर्घटना सुबह करीब 9.45 से 9.55 बजे के बीच हुई। जब जिले की शेरगढ़ पुलिस चौकी के पास सवारियों से खचाखच भरी जीप सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। यह चौकी हनुमानगढ़ शहर से करीब 16 किमी दूर है।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “जीप में सवार लगभग सभी यात्रियों की मौत हो गई।”

दुर्घटना में घायल जीप के चालक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ज्यादातर पीड़ित लकोवली, नौरंदेसर व मटोरियावली सहित आसपास के गांवों व बस्तियों से थे। जीप के सभी यात्री हनुमानगढ़ जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493