जयपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के खिलाफ राजस्थान में शुक्रवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। कई संगठनों ने देश में असहिष्णुता पर की गई शाहरुख की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जन समस्या निवारण मंच के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने यहां पोस्टरों के साथ प्रदर्शन किया, जिसपर लिखा था ‘दिलवाले का बहिष्कार करो’। प्रदर्शनकारियों ने दर्शकों से कहा कि वे इस फिल्म को न देखें।
विरोध प्रदर्शन के कारण फिल्म का पहला शो कुछ सिनेमागृहों में रद्द कर दिया गया। फिल्म शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शित हुई है। जबकि अन्य सिनेमागृहों में पुलिस की सुरक्षा में टिकट बेचे गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुछ शहरों में पहला शो रद्द कर दिया गया, जबकि अन्य शहरों में फिल्म के पोस्टर जलाने और शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी की खबरें मिली हैं।”
भीलवाड़ा में विहिप कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर जलाए और शाहरुख के खिलाफ नारेबाजी की।
जोधपुर में भी शिव सैनिकों ने सिनेमागृहों पर प्रदर्शन किया और सिनेप्रेमियों को सिनेमाघरों के अंदर प्रवेश से रोकने की कोशिश की।
उदयपुर, चुरू और अजमेर के अलावा अन्य शहरों-कस्बों में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबरें मिली हैं।
dharmpath.com dharmpath