राजस्थान में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की मौत

जयपुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार देर शाम एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “विस्फोट मंगलवार देर शाम हुआ। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि घटना में घायल सात लोगों का इलाज कोटा के अस्पताल में चल रहा है।”

विस्फोट यहां से 255 किलोमीटर दूर चैनपुरा के नजदीक एक फैक्ट्री में हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।”

उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थो के अनुचित रखरखाव के कारण आग लगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493