राजस्थान में भीषण गर्मी, बेंगलुरू में भारी बारिश

new delhi:राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर सहित अनेक इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में राज्य के अनेक इलाकों में तेज और धूलभरी आंधियां चलने की चेतावनी जारी की है. इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार 11 मई को भी बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. आंधी-बारिश की गतिविधियों के 12-13 मई को भी कहीं-कहीं जारी रहने की संभावना है. इसके असर से आगामी 24 घंटों बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने तथा 11 मई से लू से राहत मिलने की संभावना है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493