राजस्थान में भूकंप के झटके

जयपुर, 12 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में मंगलवार को अधिकतर इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके कारण लोग कार्यालयों और घरों की इमारतों से निकलकर बाहर आ गए।

हालांकि, अभी तक राज्य में भूकंप से जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं मिली है।

ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को भूकंप ज्यादा महसूस हुआ। कुछ इमारतों में हल्की दरारें देखी गईं।

जयपुर के सी-स्कीम इलाके में एक इमारत के पांचवें तल पर रहने वाले राकेश शर्मा ने बताया, “इस बार हमने अप्रैल के भूकंप से ज्यादा देर तक भूकंप महसूस किया। हम सभी अपने घरों से वापस आ गए थे।”

यहां एक निजी कंपनी में कार्यकारी के तौर पर कार्यरत पूजा तिवारी ने कहा, “मैं अपनी कुर्सी पर बैठी कंप्यूटर पर काम कर रही थी। अचानक मेरी कुर्सी हिलने लगी। जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप है, मैं अपने कार्यालय के बाहर आ गई।”

रेतीले शहर बाड़मेर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि यहां हल्के झटके महसूस किए गए।

बाड़मेर के एक निवासी विक्रम सिंह ने बताया, “मुझे लगा कि मेरे आसपास की चीजें हिल रही थीं, लेकिन यह कुछ ही सेकेंड के लिए हुआ।”

भूकंप के झटकों के बाद लोग चिंतित नजर आए। लोग अपने परिजनों से फोन पर उनकी खरियत की जानकारी लेते नजर आए।

एक होटल में प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया, “जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप था, मैंने अपने माता-पिता को फोन किया और उनसे उनकी खरियत के बारे में पूछा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493