राजस्थान में मतदान भाजपा के पक्ष में : राठौड़

जयपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को भरोसा जताया कि राजस्थान में विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर कतार में लगे लोग भाजपा के पक्ष में हैं।

खेल मंत्री ने जयपुर ग्रामीण में मतदान करने के बाद कहा, “निश्चित ही यह लोगों का मूड दर्शाता है, जो नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। यह भाजपा के पक्ष में जाएगा।”

उनके विरुद्ध यहां कांग्रेस की तरफ से पूर्व ओलंपियन कृष्णा पूनिया चुनाव लड़ रहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493