जयपुर, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान उड़ा रहे दोनों पायलट सुरक्षित हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इस विमान ने बाड़मेर के नजदीक अटराली से उड़ान भरी थी और दोपहर बाद 12.15 बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा, “दोनों पायलट विमान से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।”
यह विमान एक नियमित मिशन पर था। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath