राजस्थान में वायुसेना का जगुआर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के पोखरण इलाके में सोमवार को भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन विमान के दोनों पायलट बाल-बाल बच गए हैं।

रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान ने जैसलमेर स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन वह अपराह्न् 1.45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493