राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से मिले झारखंड विस समिति

जयपुर, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से बुधवार को यहां विधानसभा स्थित उनके वेश्म में झारखंड विधानसभा की एथिक्स एंड एमएलए फंड मॉनिटरिंग कमेटी ने शिष्टाचार भेंट की।

सत्येंद्र नाथ तिवाड़ी के सभापतित्व में आई चार सदस्यीय समिति का विधानसभा अध्यक्ष ने स्वागत किया तथा विधानसभा की प्रक्रिया एवं विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

विधानसभा सचिव पृथ्वी राज ने समिति के सदस्यों को विधानसभा का साहित्य भेंट किया। आगंतुक समिति ने विधानसभा सदन एवं भवन का भी अवलोकन किया। विधानसभा में विदाई समारोह विधानसभा सचिवालय में सहायक सचिव मांगीलाल विश्नोई एवं अनुभाग अधिकारी बद्री नारायण सैनी की सेवानिवृत्ति पर बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विधानसभा सचिव पृथ्वी राज ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों को शाल ओढाया एवं साफा पहनाया। विधानसभा के विभिन्न संघों द्वारा स्मृतिचिह्न भेंट किए गए। सहकारी समिति के महेश चंद्र शर्मा ने पदाधिकारियों को चेक भेंट किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493