राजस्थान : शिकारी ने सिपाही को बनाया शिकार

जयपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर जिले में एक शिकारी ने एक सिपाही को उस समय मार डाला, जब पुलिस दल उसे गिरफ्तार करने गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घटना उस समय घटी, जब पुलिस दल एक शिकारी को कथित तौर पर हिरण के शिकार के अपराध में गिरफ्तार करने गया था। शिकारी ने बीकानेर स्थित पांचु पुलिस थाने के सिपाही उमाराम की गोली मारकर हत्या कर दी।

40 वर्षीय सिपाही को मारने के बाद शिकारी भाग गया। पुलिस ने अपराधी की तलाश में खोजबीन शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493