जयपुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राज्यस्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में शनिवार को बिड़ला सभागार में 43 शिक्षकों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कल्याण सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी एवं विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
राज्य स्तर पर विशेष योग्यजनों की शिक्षा के लिए इस बार राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर की वरिष्ठ अध्यापिका मधु कुल्हार को समारोह में सम्मानित किया गया।
dharmpath.com dharmpath