राजस्थान-MP में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Weather News Today: देश में भीषण गर्मी से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लोगों को राहत मिली है. बादल छाए रहने और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ वेस्ट यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा छत्तीसगढ़, असम, वेस्ट बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बूंदाबांदी संभव है. मध्य प्रदेश के भोपाल,नर्मदापुरम संभाग में बारिश के आसार हैं तो सागर संभाग के जिलों के साथ रायसेन,विदिशा समेत आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों बादल और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493