राजीव कुमार सेनेगल में भारत के राजदूत नियुक्त

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी राजीव कुमार को पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शनिवार यह जानकारी दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2001 बैच के आईएफएस अधिकारी कुमार मौजूदा समय में ब्राजील में भारतीय दूतावास में मिशन उपप्रमुख हैं।

बयान में कहा गया है, “कुमार अगले महीने अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493