मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल यहां अपनी आगामी फिल्म ‘फीवर’ के म्यूजिक लांच पर गीत की कुछ लाइने गाईं।
राजीव ने शुक्रवार को कहा, “जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं उससे मैं खुश हूं। लोगों को गीत पसंद आ रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस अलबम को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इसमें खूबसूरत गीत हैं।”
राजीव ने गायक-संगीतकार टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गीत ‘मिले तो तुम’ की कुछ लाइनें गाईं।
अभिनेता ने यह भी साझा किया कि लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह को भी कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए था, लेकिन वह यहां नहीं आ सके। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों को अरिजीत का गीत ‘बेसंभले’ सुनाया।
टोनी की बहन सोनू कक्कड़ ने कार्यक्रम में ‘खारा खारा’ और ‘क्या कसक’ नामक गीत गया, जहां नेहा कक्कड़ ने भी ‘मिले हो तुम’ का एक संस्करण गाया।
गायिका शलमली खोलगड़े ने भी फिल्म के गीत ‘मुझमें कभी’ पर प्रस्तुति दी।
फिल्म के निर्देशक राजीव झावेरी ने कहा, “हमने संगीत पर कड़ी मेहनत की है। हम सस्पेंस फिल्म में 14 गीतों के साथ आए हैं और यह बेहद खूबसूरत है। सभी ने बहुत अच्छा गया। मुझे उम्मीद है कि संगीत के साथ फिल्म का आनंद लिया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath