आदेश श्रीवास्तव का आभारी हूं : शेखर

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। लेखक-संगीतकार और गायक के रूप में बेटी कावेरी की सफल शुरूआत पर मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव याद किया और बेटी को संगीत सिखाने के लिए धन्यवाद दिया।

शेखर कपूर और गायक-अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी कावेरी ने हाल ही में अपना पहला एकल गाना ‘डिड यू नो’ जारी किया। वहीं शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने उनकी सराहना की।

सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित कपूर ने कहा, “मेरी छोटी बेटी कावेरी पर बरसाए प्यार से आंसू आ गए। सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

उन्होंने श्रीवास्तव को भी याद किया, “कैंसर से जूझने के बाद पिछले साल उनका निधन हो गया।”

कपूर ने कहा, “आदेश श्रीवास्तव आप जहां कहीं भी हैं, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।”

सुचित्रा ने कहा, “आज आदेश को याद कर रहे हैं। उन्होंने कावेरी को संगीत सिखाया। यह सब आदेश के बिना संभव नहीं था।”

वहीं खुद गायन में दिलचस्पी दिखा चुकीं प्रियंका ने कावेरी की सराहना करते हुए लिखा, “विश्वास नहीं होता कि वह लिख सकती हैं, गीत बना सकती हैं और गा सकती है। कावेरी ने दुनिया को दिखा दिया। इस वीडियो ने मेरे आंसू ला दिए। मैं विश्वास नहीं कर सकती कि वह इतनी प्रतिभा के साथ बड़ी हो रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493