सानिया को सेट पर भा रहा बहन का साथ

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘वारिस’ में मन्नू के किरदार से प्रशंसा प्राप्त कर रहीं बाल-कलाकार सानिया तौकीर को यह बात काफी भा रही हैं कि इसमें उन्हें अपनी असली बहन सुमबुल के साथ काम करने का मौका मिला।

सानिया और सुमबुल दोनों सगी बहनें हैं और ‘वारिस’ में वे बहनों के किरदार में नजर आ रही हैं।

सानिया (9) ने कहा, “शूटिंग करने और स्कूल जाने के चलते मुझे मुश्किल से ही वक्त मिलता है। सुमबुल भी साथ काम कर रही है। छोटे से ब्रेक के दौरान हम साथ खेलते हैं। वह मुझे बहुत प्यार करती है, मुझे उसका साथ बहुत पसंद है।”

सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित धारावाहिक ‘वारिस’ अंबा (आरती सिंह) के जीवन पर केंद्रित है, जो बेटी को बेटे की तरह सबके सामने लाती है।

शो का प्रसारण एंड टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493