राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने का विरोध, योगी का पुतला फूंका (फोटो सहित)

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर राजीव गांधी की मूर्ति तोड़े जाने का विरोध किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में नारे लगाकर उनका पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर मूर्ति तोड़ने वालों को जल्द ही नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस देशभर में आंदोलन करेगी। इस आंदोलन के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार मानी जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि योगी सरकार में अब महापुरुषों की प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं।

पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति तोड़े जाने की निंदा करते हुए कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि मिर्जापुर में राजीव गांधी प्रतिमा तोड़ने की शर्मनाक हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर में थे, तब यह शर्मनाक हरकत की गई। योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

मिर्जापुर की आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के सिर का हिस्सा समीप के नाले के बगल में पड़ा मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493