Rajiv Gandhi Death Anniversary: आज से करीब 32 साल पहले यानी 21 मई, 1991 को देशवासियों ने प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खो दिया था. तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक धमाके में उनकी की मौत हो गई थी. आज पूरा देश उनकी 32वीं पुण्यतिथि मना रहा है. ऐसे में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और पार्टा संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणूगोपाल व अन्य नेता दिल्ली में वीर भूमि में राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
dharmpath.com dharmpath