राजीव गाबा ने केंद्रीय गृह सचिव का पद्भार संभाला

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गाबा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला।

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गाबा ने गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला।

मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि 1982 के झारखंड कैडर बैच के अधिकारी गाबा 27 जून को विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के तौर पर गृह मंत्रालय से जुड़े थे और केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पद्भार संभाला। उन्होंने राजीव महर्षि का स्थान लिया है।

इससे पहले गाबा शहरी विकास मंत्रालय में सचिव थे।

बयान के मुताबिक, “गाबा केंद्रीय एवं राज्य सरकारों में और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। 1959 में पंजाब में जन्मे गाबा ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है।”

वह झारखंड के मुख्य सचिव के अलावा केंद्र में गृह, रक्षा, पर्यावरण, वन मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में कार्यरत रहे हैं।

गाबा ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षो तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493