राजीव, गौहर ने ‘फीवर’ के लिए फीस कम की

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी अगली फिल्म ‘फीवर’ के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए अपनी फीस कम कर दी है, जिससे निर्माताओं को फिल्म के बजट को लेकर राहत मिली है।

इस फिल्म के कुछ हिस्सों का काम रह गया था जिनके लिए निर्माताओं के पास अपने इच्छित स्थान स्विट्जरलैंड में शूट करने के लिए बजट नहीं था, इसलिए उन्होंने इसकी शूटिंग मुंबई में करने की योजना बनाई। जब राजीव और गौहर को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी फीस कम करने का निर्णय लिया।

खास बात है कि फिल्म के बजट को संतुलित रखने के लिए राजीव और गौहर फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए अपने सहयोगियों को भी साथ लेकर नहीं गए।

वहीं, राजीव ने इस मामले पर एक बयान में कहा, “हमने शूटिंग की फीस की अपनी अंतिम किस्त नहीं ली, क्योंकि हम जानते थे कि निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म के साथ कोई समझौता न हो। शुरुआत में यह योजना बनाई गई थी कि फिल्म की पूरी शूटिंग स्विट्जरलैंड में ही होगी।”

राजीव झावेरी द्वारा निर्देशित ‘फीवर’ 22 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493