सीवान, 2 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के राम-जानकी मंदिर से शुक्रवार की देर रात अष्टधातु की छह मूर्तियां चोरी हो गईं।
पुलिस के अनुसार, चौनपुर पिपरा मठिया गांव स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने वहां स्थापित भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण समेत छह मूर्तियां चुरा कर फरार हो गए।
गोरियाकोठी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मंदिर में रात को कोई नहीं था। शनिवार सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और मूर्तियां गायब थीं। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
चोरी हुई मूर्तियों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath