राजीव चौक पर मेट्रो कोच से निकला धुआं, ट्रेन खाली कराई गई

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को एक मेट्रो ट्रेन के आखिरी कोच की एयरकंडीशनिग नलियों से धुआं निकलता देखे जाने के बाद ट्रेन को खाली करा लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी के अनुसार, पीली लाइन पर समयपुर बादली की ओर जा रहे ट्रेन के अंतिम कोच की एयर कंडीशन नलिका से सुबह 10.17 बजे धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद ट्रेन को खाली करा लिया गया।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, “इस ट्रेन को राजीव चौक स्टेशन पर खाली कराया गया और यात्रियों को अलगी ट्रेन में समायोजित किया गया।”

अधिकारी ने इसे ‘मामूली घटना’ करार दिया। साथ ही कहा कि ट्रेन को जांच व विश्लेषण के लिए डिपो में भेजा गया है।

इस घटना से मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493