राजीव प्रताप रूडी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।

पार्टी के एक बयान के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

बिहार के सारण के सांसद रूडी ने 2014 लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराया था।

उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया था, लेकिन बाद में मंत्रिमंडल में फेरबदल के तहत इससे बाहर कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493