राजौरी में विस्फोट, 3 मरे

जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास वन क्षेत्र में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह राजौरी जिले के नौशेरा के सरयाम गांव के पास विस्फोट में तीन नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “आज (शनिवार) सुबह नौ बजे सरयाम गांव के पास विस्फोट में तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।”

यह घना वन क्षेत्र है और जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में एलओसी के पास है।

एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि एक स्थानीय ग्रामीण के खेत में विस्फोटक लगा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493