राज्यपाल के बुधवार को तमिलनाडु जाने की पुष्टि नहीं

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के चेन्नई लौटने के कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के चेन्नई लौटने के कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल राव बुधवार शाम तक आधिकारिक कार्यो में व्यस्त हैं और अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह चेन्नई कब जाएंगे?

राव के पास तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार है।

सूत्रों ने तमिलनाडु के दोनों विरोधी खेमों – कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम और एआईएडीएमके की अंतरिम महासचिव शशिकला दोनों को अपना बहुमत साबित करने के लिए बुलाने की खबरों को ‘महज अफवाह’ बताया।

सूत्रों ने कहा, “राज्यपाल स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और उनकी योजना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसकी सूचना दे दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493