राज्यसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद के उच्च सदन राज्यभा को बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति हामिद अंसारी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सदस्यों को सदन में अपने आचरण पर आत्मचिंतन करना चाहिए। यह राज्यसभा का 237वां सत्र था।

सभापति ने सत्र समापन पर अपने संबोधन में सदस्यों से सदन को नीचा दिखाने वाली प्रवृत्ति से बाज आने को कहा और प्रक्रियागत नियमों के तहत मिली जवाबदेही और चर्चा जैसे साधनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

अंसारी ने कहा, “सदन की कार्यवाही में बाधा कोई नई घटना नहीं है, जिससे काम का हर्जाना होता है और सदन के विभिन्न पक्ष अलग-अलग समय-समय पर विशिष्ट तर्को द्वारा इसे जायज ठहराते रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इससे सदस्य प्रश्नकाल, शून्य काल व चर्चा के दौरान अपनी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के मौकों से वंचित होते हैं। यह विधायी प्रस्तावों की पर्याप्त जांच के मौकों को कम करता है या खत्म कर देता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493