राज्यसभा का जीर्णोद्धार किया किया है : नकवी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में व्यापक पैमाने पर जीर्णोद्धार का काम किया गया है और साथ ही उन्होंने सदन के अध्यक्ष और सचिवालय का आभार जताया।

नकवी ने राज्यसभा को सूचित किया, “राज्यसभा का जीर्णोद्धार किया गया है। गुंबद में कुछ बदलाव किया गया है। पहले आवाज गूंजती थी।”

उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक संरचना में कोई नुकसान पहुंचाए बिना हमने बड़ा बदलाव किया है। रेड कार्पेट बदले गए हैं। मुझे नहीं पता इसे आखिरी बार कब बदला गया था। जिस सीट पर हम बैठते हैं, इसे भी बदला गया है।”

हालांकि, विपक्ष ने कहा कि उन्हें इसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया है।

सदन के उपसभापति पी.जे.कुरियन ने प्रतिक्रिया में कहा, “यह बदलाव की खूबसूरती है।”

नकवी ने कहा, “हम सभापति एम.हामिद अंसारी, महासचिव शमशेर के.शेरिफ और राज्यसभा सचिवालय का आभार जताते हैं।”

88 साल पुराने भवन की हालत को लेकर कई बार जताई गई चिंता के बाद नवीनीकरण का काम शुरू हुआ है।

वर्ष 2012 में राज्यसभा की बैठक दो दिन -10 मई और 18 मई- बाधित हुई थी, जब एक नाली से दरुगध आ रही थी। इससे वहां मौजूद सदस्य घबरा गए थे, क्योंकि उन्हें रसोई गैस के लीक होने या गैस हमले की आशंका लग रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493