राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा के सभापति एम.हामिद अंसारी ने मानसून सत्र को अत्यधिक सफल बताया।

अंसारी मानसून सत्र की कार्यवाही सत्र के कामकाज से खुश दिखाई दिए।

उन्होंने कहा, “मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सत्र अत्यधिक सफल रहा। राष्ट्रीय चिता से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।”

उन्होंने कहा, “रचनात्मक बहसों के जरिए मुद्दों को उठाने और सार्वजनिक भावनाओं को दर्शाने के लिए विभिन्न प्रक्रियात्मक तरीकों का उपयोग किया गया।”

अंसारी ने बताया कि राज्यसभा के 20 सत्र हुए, जिनमें 112 घंटे से अधिक समय काम हुआ।

अंसारी ने यह भी बताया कि इस दौरान 300 प्रश्न उठाए गए और 333 पूरक प्रश्नों को भी उठाया गया।

उन्होंने कहा, “यह अच्छी बात है कि लगभग सभी पार्टियों को प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों को उठाने और उसमें हिस्सा लेने का मौका मिला।”

सदन की कार्यवाही में शून्यकाल में 120 प्रश्न पूछे गए जिसमें से 21 पर मंत्रियों ने तत्काल ही जवाब दिए और 91 पर विशेष टिप्पणी की गई।

सदन ने 14 सरकारी विधेयकों को मंजूरी दी, जिसमें सेवा एवं वस्तु कर (जीएसटी) सहित संवैधानिक संशोधन विधेयक, प्रतिपूरक वनीकरण कोष विधेयक और मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने संबंधी विधेयक शामिल हैं।

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493