राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को कुछ समय चलने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

सभापति एम. हामिद अंसारी ने पहले स्थगन के बाद दोपहर में दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर इसे अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया।

इससे पूर्व, सदन ने अपने तीन सदस्यों को विदाई दी, जो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

पुडुचेरी से कांग्रेस सदस्य पी. कन्नन छह अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि मनोनीत सदस्य अशोक एस. गांगुली और एच.के. दुआ का कार्यकाल 17 नवंबर को पूरा होगा।

अंसारी ने कहा, “उन्होंने विचार-विमर्श से इसमें (सदन) अहम योगदान दिया और इसकी गरिमा बढ़ाई। मैं उनके भावी उद्देश्यों में उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियां और सफलता की कामना करता हूं।”

एच.के. दुआ ने सदन के कामकाज पर टिप्पणी की और कहा, “सदन से सहनशीलता समाप्त हो रही है। मैं सत्तापक्ष और विपक्ष से सर्वसम्मति से सदन को सुचारू रूप से चलाने का आग्रह करता हूं।”

संसद का पूरा मानसून सत्र कांग्रेस की अगुवाई में ललित मोदी प्रकरण और व्यावसायिक परीक्षा मंडल (घोटाले) को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493