राज्यसभा चुनाव : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 4 व कांग्रेस ने 1 सीट जीती

कोलकाता, 23 मार्च (आईएएनएस)। राज्यसभा के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने चार सीटें और कांग्रेस ने एक सीट जीती।

तृणमूल के चारों उम्मीदवारों में से एक, नदीमुल हक निवर्तमान राज्यसभा सदस्य हैं। बाकी तीन सुभाषीश चक्रवर्ती, अबीर बिश्वास और शांतनु सेन पहली बार चुने गए हैं।

तृणमूल कांग्रेस के समर्थन से कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी जीत दर्ज की।

वाम मोर्चा समर्थित माकपा के उम्मीदवार रबीन देब को हार का सामना करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493