राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में करुणानिधि के सम्मान में कहा, “करुणानिधि बहुमुखी व्यक्तित्व वाले शख्सियत थे और सामाजिक व सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रूप से शामिल थे।”

नायडू ने कहा, “उन्होंने पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। उनके चल बसने से देश ने एक सक्षम प्रशासक और एक उत्कृष्ट राजनेता खो दिया है। सदन उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है।”

करुणानिधि को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया फिर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

करुणानिधि (94) का मंगलवार शाम यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493