राज्यसभा में जयललिता को श्रद्धांजलि, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में मंगलवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में मंगलवार को तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

जयललिता का सोमवार रात को चेन्नई में निधन हो गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति हामिद अंसारी ने जयललिता के लिए शोक संदेश पढ़ा।

सदन में दो मिनट का मौन रखा गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

जयललिता दो महीने से भी ज्यादा समय से चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थीं। रविवार शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद सोमवार रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493