राज्यों में पर्यटन विकसित करने पर चर्चा

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पर्यटन मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम आईटीडीसी (पीएसयू) ने देश के सभी राज्य पर्यटन निगमों/विभागों को यहां एक गोलमेज बैठक के लिए आमंत्रित किया, जहां संबंधित राज्यों में पर्यटन को विकसित करने के लिए समाधान ढूंढने पर चर्चा की गई।

बैठक में पंजाब, सिक्किम, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा के पर्यटन विभाग/प्राधिकरण शामिल हुए।

इस बैठक में आईटीडीसी और राज्य पर्यटन प्राधिकरणों के सहयोग के उन संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करना था जो पर्यटन सुविधा और समग्र अनुभव को बढ़ाने के लिए देश में पर्यटन उद्योग के समग्र विकास में योगदान दे सकता है।

आईटीडीसी की रणनीतिक व्यवसाय इकाइयां – अशोक कंस्लटेंसी एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज, साउंड एंड लाइट शो, अशोक ट्रैवल्स एंड टूर्स, अशोक इवेंट्स, अशोक इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट ने आईटीडीसी के साथ मिलकर सेवाओं की विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जिसके माध्यम से राज्य पर्यटन विभाग आईटीडीसी के साथ साझेदारी कर सकते हैं।

आईटीडीसी विभिन्न पर्यटन ढांचागत विकास परियोजनाओं के लिए पर्यटन मंत्रालय की एक नोडल निष्पादन एजेंसी है। अशोक कंसल्टेंसी एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (एसीईएस) ने कई पुनर्निर्माण और अवसंरचनात्मक परियोजनाओं के निष्पादन के माध्यम से आईटीडीसी की समग्र प्रगति में काफी योगदान दिया है। पर्यटन मंत्रालय, सरकार द्वारा मंजूर किए गए पर्यटन स्थलों और स*++++++++++++++++++++++++++++र्*टों के विकास में यह सक्रिय रूप से भाग लेता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493