नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सौर और वायु ऊर्जा की 21 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) तक की क्षमता विकसित करने के लिए सरकार 2018 के मार्च तक निविदा आमंत्रित करेगी। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के माध्यम से केंद्र की तीसरी वायु ऊर्जा निविदा योजना की घोषणा की।
उन्होंने कहा, “सरकार 2018 के मार्च तक तीसरे और चौथे चरण में 3-4 गीगावॉट वायु ऊर्जा क्षमता के लिए निविदा आमंत्रित करेगी। हरेक राउंड में 1.5-2 गीगावॉट के लिए बोली लगाई जाएगी।”
सरकार ने इस साल पहले और दूसरे राउंड में दो गीगावॉट क्षमता वायु ऊर्जा की पहले ही नीलामी की है।
सिंह बिजली मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी आसानी से साल 2022 तक 200 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता हासिल कर लेगा, जबकि 175 गीगावॉट का लक्ष्य रखा है।
साल 2022 तक 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के दौरान 30-30 गीगावॉट सौर क्षमता की नीलामी का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath