राज्य में आम की प्रजातियों की ब्रांडिंग की जरूरत : योगी

लखनऊ , 23 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां शनिवार को दो दिवसीय आम महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में पैदा होने वाली आम की सर्वाधिक प्रजातियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित और उसकी ब्राडिंग करने की आवश्यकता है।

दो दिवसीय आम महोत्सव यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित है।

इस अवसर पर परिवार एवं कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान और मंत्री स्वाति सिंह मौजूद रहीं। प्रदर्शनी में आम की 700 प्रजातियों को प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रजातियों का निरीक्षण किया।

आदित्यनाथ ने कहा कि आम उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुना करने, उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का जो प्रयास आम महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा, “मार्केटिंग के अभाव में हम चीजों की ब्रांडिंग नहीं कर पाते हैं। उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली आम की सर्वाधिक प्रजातियों को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।”

आम महोत्सव का समापन 24 जून को राज्यपाल राम नाईक करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493