राज ठाकरे की पत्नी को कुत्ते ने काटा

raj thakreमुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे को कुत्ते ने काट लिया था। उनकी हालत अब स्थिर है।

पार्टी के एक सूत्र के अनुसार, यह घटना मंगलवार की है, जब दादर स्थित उनके घर कृष्णा कुंज में रहने वाले दो पालतू कुत्तों -ग्रेट डेन्स, बॉन्ड- में से एक ने उन्हें चेहरे पर काट लिया। उस वक्त राज ठाकरे मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

शर्मिला को काफी खून बह रहा था। उन्हें तुरंत हिदुजा अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें चेहरे पर 65 टांके लगे। उसी शाम उनके चेहरे पर काटने के निशान हटाने के लिए उनकी फेशियल प्लास्टिक सर्जरी हुई। अब उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल में उनके साथ पति राज, बेटा अमित और बेटी उर्वशी सहित पूरा ठाकरे परिवार था। कुत्ते केदांत इतने तेज थे कि वह चेहरे की हड्डी तक को छू गए थे।

शर्मिला गृहणी हैं और मराठी रंगमंच तथा फिल्म कलाकार और निर्माता मोहन वाघ की बेटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493