वेलिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। राडार में खराबी आने से मंगलवार को पूरे न्यूजीलैंड में उड़ानें ठप हो गईं और शाम तक कुछ ही उड़ानों का संचालन शुरू होने का अनुमान है।
स्टफ ऑनलाइन के मुतााबिक, ऑकलैंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता सिमॉन लैंबोर्ने ने कहा कि एयर नेविगेशन सर्विस देने वाली कंपनी एयरवेज न्यूजीलैंड की प्रणाली में खराबी आ गई है।
उन्होंने कहा कि शाम तक कुछ ही उड़ानों का संचालन शुरू हो पाने का अनुमान है।
परिवहन मंत्री सिमॉन ब्रिज ने कहा कि खराबी आने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन विमानों में यात्रियों के लिए खतरे की कोई बात नहीं है।
एयरवेज न्यूजीलैंड के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस समय पूरे देश में विमान जमीन पर हैं। कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath