नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को यहां लघु कृषक कृषि व्यापार संघ (एसएफएसी) के प्रबंधन बोर्ड की 22वीं बैठक की अध्यक्षता की।
सिंह ने एसएफएसी के तहत संचालित होने वाले कार्यकलापों के बारे में कहा कि एसएफएसी एक विशेष प्रकार की समिति है, जो कृषि व्यापार क्षेत्र को विकसित करके छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
राधा मोहन ने कहा कि एसएफएसी से संबंधित वीसीए स्कीम पर कृषि उद्यमियों से उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिल रही है और इससे संबंधित अधिकांश मामले कतार में हैं।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय संस्थानों द्वारा वीसीए योजना के तहत सभी कृषि व्यापार इकाइयों से संबंधित प्रस्तावों की सिफारिश अधिसूचित एसएफएसी को दी गई है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि एसएफएसी ने एफपीओ, बैंकरों/ नाबार्ड, लाइन विभागों, एफपीओ के सदस्यों और आरआई की बेहतर रूपरेखा प्रस्तुत करने और वीसीए स्कीम को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रम चलाया है।
dharmpath.com dharmpath