राधिका को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की दूसरी कड़ी का बेसब्री से इंतजार

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे को एचबीओ के हिट धारावाहिक ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के छठे संस्करण की दूसरी कड़ी का बेसब्री से इंतजार है।

वह धारावाहिक को देखने के लिए हर सोमवार सुबह सात बजे उठ रही हैं।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन हॉटस्टार की बदौलत 25 अप्रैल सुबह 7.30 बजे अमेरिका में ‘गेम्स ऑफ थ्रोन्स’ के छठे संस्करण की पहली कड़ी का प्रसारण होने के बाद राधिका इसे चंद मिनट बाद ही भारत में देखने में सफल रहीं।

राधिका ने एक बयान में कहा, “गेम ऑफ थ्रोन्स’ की नई कड़ी देख रही हूं, जो भारत में अंतर्राष्ट्रीय समय के अनुरूप ही डिजिटल प्लेफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध है और वह भी बिना किसी काट-छांट के। प्रशंसकों के लिए तो यह एक भोज है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493