नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज आसमान में दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 21 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath