त्रिवेंद्रपुरम से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन राप्तीसागर एक्सप्रेस झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच एस-10 में सफर करने वाले प्रवीण सिंघल के अनुसार, झांसी से निकलने के बाद ट्रेन जैसे ही उरई स्टेशन से निकलकर लालपुर स्टेशन के नजदीक पहुंची, तीन-चार नकाबपोश बदमाश कोच में चढ़ गए।
इससे पहले कि कोच के यात्री कुछ समझते, बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए लूटपाट करने लगे। जब कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। यात्रियों का विरोध को देखते हुए बदमाश ट्रेन की गति धीमी होते ही उतरकर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी ने इस घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जीआरपी ने ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी थी।
dharmpath.com dharmpath