राफेल सौदा जल्द पूरा होने की संभावना

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उड़ान भरने की स्थिति वाले तीन दर्जन राफेल विमानों को खरीदने के लिए पिछले साल अप्रैल में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा दौरान करार पर हस्ताक्षर हुआ था।

सूत्रों ने कहा कि सौदे पर बातचीत अंतिम चरण में है और कुछ बिंदुओं पर बातचीत चल रही है।

देश की राजधानी में फ्रांस का एक दल भी मौजूद है और दोनों पक्ष इस सौदे को जल्द पूरा करने को इच्छुक हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोलभाव करते एक साल से अधिक बीत जाने के बाद इस खरीद सौदे को जल्द पूरा करने को कहा है। इस खरीद में विमानों की कीमत सबसे बड़ी रुकावट का मुद्दा था।

हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है कि इन विमानों का अंतिम मूल्य क्या तय हुआ, लेकिन भारत इनका मूल्य आठ सौ अरब डॉलर के करीब लाने के लिए मोलभाव कर रहा है।

इस साल अप्रैल में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया था कि सौदा 880 अरब डॉलर में तय हुआ है।

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने बाद में स्पष्ट किया था कि यह आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।

वर्ष 2012 में भारत ने 126 राफेल विमान खरीदने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए थे।

वह सौदा नहीं हो पाया तो 36 राफेल विमानों के लिए पिछले साल करार हुआ। दोनों देश विमानों की आपूर्ति के लिए अंतर सरकारी करार पर सहमत हुए थे, जिसके बाद वार्ता के लिए टीम गठित की गई थी।

आईएएनएस से एक साक्षात्कार में मई में पर्रिकर ने कहा था कि सौदा बातचीत के अंतिम चरण में है और यह कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493