‘राब्ता’ के आखिरी शेड्यूल के लिए तैयार कृति, सुशांत

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सैनन और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मॉरिशस में फिल्माए जाने वाले अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं।

कृति ने मॉरिशस रवाना होने से पहले यहां हवाईअड्डे के विश्रामालय में खिंची सुशांत संग अपनी एक तस्वीर साझा की है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘राब्ता’ के आखिरी शेड्यूल की तैयारियां पूरी! मॉरिशस जाने के लिए विमान का इंतजार करते हमारा उत्साह देख ही रहे होंगे.. सुशांत सिंह राजपूत। आखिरी शेड्यूल की शूटिंग देश से बाहर होगी।”

दिनेश विजान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और फिल्म के आखिरी शेड्यूल के मुताबिक इसकी शूटिंग अभी मॉरिशस के अलावा हंगरी के बुडापेस्ट में भी की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493