जी20 के सदस्य देशों, अन्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 18-30 आयुवर्ग के 100 से ज्यादा युवा प्रतिनिधि इस तीन दिनी बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक का विषय ‘योर इनोवेशन फॉर अवर शेयर्ड विजन’ रखा गया है।
इस बैठक के दौरान युवा प्रतिभागी गरीबी कम करने, समान विकास, नवाचार और नए उद्यमों की शुरुआत, सामाजिक न्याय और समानता, हरित जीवनशैली और सतत विकास के साथ वैश्विक आर्थिक प्रशासन जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
इस साल जी-20 नेताओं का शिखर सम्मेलन सितंबर के शुरुआत में पूर्वी चीन के हांग्झू शहर में आयोजित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath