बेंगलुरू, 14 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस मोबिलिटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी वीएमवेयर ने सोमवार को रामकुमार नारायणन को भारत में अपने आरएंडी सेंटर का प्रमुख नियुक्त किया है। रामकुमार वाइस प्रेसिडेंट व मैनेजिंग साइट डायरेक्टर के रूप में भारत में कंपनी के कारोबार के प्रमुख होंगे।
वीएमवेयर में आने से पहले नारायणन भारत में इबे प्रोडक्ट डेवलपमेंट सेंटर के महाप्रबंधक और मॉनिटाइजेशन प्रोडक्ट्स के ग्लोबल हेड के रूप में ईबे के लिए राजस्व पैदा करने का काम संभालते थे।
नारायणन ने कहा, “मैं वीएमवेयर इंडिया का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। वीएमवेयर इंडिया साइट न सिर्फ दुनिया में सबसे बड़ा है, बल्कि इसके पास सर्वोत्कृष्ट प्रौद्योगिकी है।”
dharmpath.com dharmpath